गोरखपुर जिले के नए एसएसपी 2015 बैच के डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। ज्वाइनिंग आदेश कक्ष में उन्होंने एसपी सिटी अभिनव त्यागी से पदभार लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पद संभालते ही नवागत एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और आम जनता का विश्वास जीतना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध रोकने के लिए पुराने क्रिमिनल्स को ट्रैक किया जाएगा। साथ ही अपील की कि साइबर जालसाजी होने पर तत्काल 1930 पर कंपलेन करें। ताकि बैंक खाते में जालसाजी की रकम होल्ड कराई जा सके। डॉ. कौस्तुभ इससे पहले जुलाई 2019 में गोरखपुर में एसपी सिटी रह चुके हैं। उस दौरान अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सुरक्षा और संगठित अपराध के खिलाफ उनके अभियानों ने खास पहचान बनाई। कई जिलों का अनुभव
कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे सर्किट हाउस से गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मत्था टेका। पुलिस लाइन में वर्दी स्टोर व निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना कार्य घूम रहे कुछ पुलिसकर्मियों को उन्होंने सख्त हिदायत दी कि अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। सभी अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। उन्होंने आवास, वर्दी, शस्त्र समेत विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
https://ift.tt/VuUeMPw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply