झांसी में शनिवार को ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर गए। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी कार्यालय में समकक्ष अधिकारी को सौंपा। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों कहा कि इस फिल्म के टीचर से ब्राह्मण समाज की छवि को ठेस पहुंची है। जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। फिल्म में एक विशेष समुदाय को टारगेट करने का काम किया गया है। यूपी में एफआईआर दर्ज हुई है। हम लोग चाहते हैं कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। साथ ही नेटफ्लिक्स पर प्रतिबंध लगाया जाए। तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजो ब्राह्मण समाज झांसी के मुख्य संरक्षक आचार्य पंडित हरिओम पाठक ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर घूसखोर पंडित फिल्म आई है। इससे झांसी के पूरे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। फिल्म के विरोध में आज हम लोग प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री को ज्ञापन देने आए हैं। हम लोग मांग करते हैं कि इसको तत्काल बंद किया जाए। जो एफआईआर हुई है, उसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी है। मगर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। जब तक जेल नहीं भेजा जाता, हम लोग सड़कों पर रहेंगे। सिनेमा जगत साजिश रच रहा ब्राह्मण समाज के संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि एफआईआर के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हैं। नेटफ्लिक्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए। इस फिल्म को हम लोग किसी भी सूरत में चलने नहीं देंगे। इतनी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी जाति और धर्म के खिलाफ ऐसी फिल्म न बनाई जाए। ब्राह्मण समाज के खिलाफ लंबे समय से सिनेमा जगत में लंबे समय से साजिश रची जा रही है। तमाम फिल्मों में बाह्मणों को उपहास का केंद्र बनाया जाता है। मगर अभी तक हम लोग कुछ नहीं बोले। लेकिन आज सारी हदें पार कर दी। इसलिए पूरे झांसी के ब्राह्मण समाज को एकत्र होना पड़ा। ये लोग रहे मौजूद इस अवसर पर महेश चंद्र गौतम, गोकुल दुबे, राजेन्द्र कुमार अगरिया, सीता प्रसाद नायक, दुर्गेश दुबे, अशोक पाठक, सौरभ जेजुरकर, सुधीर गोस्वामी, मार्तंड स्वामी, रामअवतार द्विवेदी, रवि त्रिपाठी, अशोक बिलगैया, डॉ. डीडी मिश्रा, राम गोविंद तिवारी, दीपक त्रिपाठी, अरुण द्विवेदी, अरुण पटैरिया, रघुवीर दुबे, एडवोकेट शिरोमणि शर्मा, बृजेंद्र दुबे, योगेंद्र कुमार मिश्रा, सोनी मिश्रा, एमपी द्विवेदी अनिल तिवारी, नरेंद्र प्रसाद दीक्षित,रामशरण शर्मा, अमन तिवारी, कृष्णा दुबे, प्रभाकर चतुर्वेदी, अनिरुद्ध शर्मा, मनमोहन पाठक, सूरज तिवारी, सग्गू गोस्वामी, पारस शर्मा, अरुण कुमार पटैरिया, विवेक गोस्वामी, मोनू पांडेय, सतेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
https://ift.tt/TAYEuwR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply