DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संजय राय पहलवान को नेपाल राष्ट्र सम्मान:कॉम्बैट चैंपियनशिप में योगदान के लिए सम्मानित किया गया

नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कॉम्बैट चैंपियनशिप के समापन समारोह में भारत के संजय राय पहलवान को ‘नेपाल राष्ट्र सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संजय राय कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव और एक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक हैं। देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र स्थित कतौरा गांव निवासी राजबहादुर राय के पुत्र संजय राय पहलवान को यह सम्मान कॉम्बैट खेल के प्रचार-प्रसार और विकास में उनके निरंतर योगदान के लिए दिया गया। इसमें चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उनका महत्वपूर्ण सहयोग भी शामिल है। उन्हें दक्षिण एशिया सहित वैश्विक स्तर पर कॉम्बैट खेल को पहचान दिलाने और कुश्ती के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए भी सराहा गया। समारोह के मुख्य अतिथि नेपाल के खेल मंत्री ने संजय राय पहलवान के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से कॉम्बैट खेल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिल रही है और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। इसके बाद खेल मंत्री ने उन्हें सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान की खबर मिलने के बाद देवरिया जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश और देश के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय खिलाड़ियों और नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रियेश त्रिपाठी, शिक्षक शिशिर राय, सुधांशु राय, अनूप राय आस्था, सौरभ राय, राहुल सिंह, विशाल गुप्ता समेत कई लोगों ने संजय राय पहलवान को बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।


https://ift.tt/5t2M7OB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *