DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौसी के सरकारी स्कूल की दीवार से आयतें हटाई:प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापक सस्पेंड, सपा के प्रचार का आरोप

चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के नगला पूर्वा कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में आयतों की तस्वीर और महापुरुषों समेत पीएम-सीएम की तस्वीरों को रस्सी से बांधकर कमरे में रखने का विरोध किया। बीएसए अलका शर्मा ने प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी और सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम को निलंबित कर दिया है। निलंबित सहायक अध्यापक मोहम्मद नाजिम ने प्रधानाध्यापिका पुष्पारानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाजिम के अनुसार विद्यालय में रहते हुए समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करती हैं। प्रधानाध्यापिका की कार्यशैली को पहले भी विवादित बताया और उन पर अपने खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। नाज़िम ने बताया कि प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी अगस्त 2025 में कैथल उच्च प्राथमिक विद्यालय से निलंबित होने के बाद यहां बहाल होकर आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी पद पर रहते हुए भी पुष्पा रानी विद्यालय परिसर और गांव में समाजवादी पार्टी का प्रचार करती हैं। नाज़िम ने इस कथित षड्यंत्र में उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय नाहटा के प्रधानाध्यापक अशोक मौर्य के भी शामिल होने का दावा किया है। पुष्पा रानी पर पहले भी धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगे थे, जब वह कैथल उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थीं। आरोप है कि वह बच्चों को कलावा बांधने और टीका लगाने से मना करती थीं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक स्तर प्रभावित हुआ। उनके खिलाफ पूर्व में भी कई पत्र जारी हुए हैं और वह इन आरोपों में निलंबित भी हो चुकी हैं। मोहम्मद नाज़िम ने अपने खिलाफ षड्यंत्र का आरोप दोहराया है। उन्होंने बताया कि विवादित तस्वीर पहले हटा दी गई थी, लेकिन बाद में पुलिस के कहने पर उसे दोबारा लगाया गया था। नाज़िम ने इस पूरे मामले में अपनी कोई भूमिका होने से इनकार किया है। नाज़िम ने यह भी स्पष्ट किया कि वह केवल जुम्मे की नमाज अदा करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छुट्टी दोपहर 3 बजे होने के बाद ही वह अपने घर जाकर नमाज अदा करते हैं। विद्यालय के सामने मस्जिद होने के बावजूद भी वह स्कूल समय के दौरान नमाज के लिए नहीं जाते हैं। आपको बता दें कि कल 6 फरवरी को विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हंगामे के बाद भारत माता, मां सरस्वती, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेई, सुभाष चंद्र बोस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा दी गई है। जिस दीवार पर मुस्लिम धर्म की आयत वाली तस्वीर लगी थी अब वहां लोहे की कल बची है इसके अलावा कुछ और नहीं है। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 465 बच्चे हैं। प्रधानाध्यापक पुष्पा रानी, सहायक अध्यापक मौ. नाजिम को बीएसए अलका शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है, उनके सस्पेंड होने के बाद विद्यालय में सहुदा कुलसुम, मौ. शकील, बबीता यादव, शहना बी अध्यापक हैं और शिक्षामित्र अंजुम फात्मा, अनुदेशक सीमा रानी बची है, जिसमें तीन अध्यापक ट्रेनिंग पर चल रहे हैं।


https://ift.tt/PTlZSDM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *