DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CTET परीक्षा से शहर का ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त:48 केंद्रों पर 78 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, GT रोड जाम से जूझा

CTET परीक्षा के बीच आज ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। शहर में बाहर के 60 हजार से अधिक छात्र मौजूद रहे। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2026 नगर के 48 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को हुई। रविवार को भी यह परीक्षा होगी। इसमें 78 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पेपर-01 पहली पाली (सुबह 9:30 से 12 बजे तक) और पेपर-2 (दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक) होगा। रावतपुर से लेकर टाटमिल तक जाम शहर में रावतपुर से लेकर टाटमिल तक भयानक जाम लग गया। रावतपुर गीतानगर क्रॉसिंग से लेकर कार्डियोलॉजी तक भयानक जाम के हालात रहे। कोकाकोला चौराहा, गुमटी से लेकर जरीब चौकी तक जीटी रोड के दोनों तरफ जाम लग गया। जीटी रोड से लेकर अफ़ीम कोठी तक जाम लगा रहा। इसी रोड पर कानपुर-अनवरगंज रेलवे स्टेशन पड़ता है। अफ़ीम कोठी से लेकर पूरा झकरकट्टी पुल पर जाम रहा। बस स्टैंड से लेकर टाटमिल चौराहा तक जाम लगा रहा। इससे अभ्यर्थी जाम में जूझते हुए नजर आए। इन सेंटरों पर परीक्षा गुरु नानक मॉडर्न स्कूल, डीपीएस बर्रा, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन, श्री ओमर वैश्य विद्यापीठ, विन्यास पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय कैंट, केवी आईआईटी, डीपीएस आजाद नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म स्कूल, हरमिलाप मिशन स्कूल, ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल, सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मूलचंद विद्या निकेतन, करम देवी मेमोरियल एकेडमी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डॉ. वीरेंद्र स्वरुप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर, श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी, सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन आदि सेंटर बनाए गए है। जिन पर परीक्षा चल रही है। दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले से प्रवेश मिला। हालांकि इस परीक्षा में ट्रैफिक का भी इम्तिहान होगा। पहले दिन करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। इनके साथ परिजन भी होंगे। ऐसे में अनुमान है कि 60 हजार से अधिक लोग शहर में शनिवार को अतिरिक्त होंगे। सभी सेंटरों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों तैनात किया गया हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। छात्रों बायोमेट्रिक भी कराया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है वे मोबाइल, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि न लाएं। सुबह 7 बजे से एंट्री पहली पारी के पेपर की परीक्षा के लिए हॉल में प्रवेश सुबह 07:30 बजे से शुरू हो जाएगा। दूसरी पाली के पेपर के लिए दोपहर 12 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। पहली पाली में सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सेंटरों में ब्ल्यू-ब्लैक बॉल पॉइंट पेन, प्रवेश पत्र, एक फोटो आईडी प्रूफ (पैन, आधार, वोटर कार्ड, पासपोर्ट अथवा ड्राइविंग लाइसेंस) पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की छूट होगी पर वे किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि नहीं ले जा सकेंगे। प्लास्टिक पाउच, स्केल, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, इरेज़र, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा, हेडफोन, पेन ड्राइव भी नहीं ले जा सकेंगे।


https://ift.tt/qcfLGjo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *