DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय, छात्रों ने शैक्षणिक अनियमितताओं पर दिया अल्टीमेटम:व्यवसाय प्रबंधन विभाग में कक्षाओं के संचालन पर उठे सवाल

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में छात्रों ने शैक्षणिक अनियमितताओं के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। एमबीए, एमबीए (एग्रीबिजनेस), एमबीए (ई-कॉमर्स) और बीबीए पाठ्यक्रमों में नियमित कक्षाएं न चलने और छात्रों के प्रति असंवेदनशील व्यवहार को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्र नेता दिव्यांशु सिंह और ईश्विका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति, कुलसचिव और कुलानुशासक को लिखित पत्र सौंपा। छात्रों ने विभाग की वर्तमान शैक्षणिक और प्रशासनिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में पहले भी ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि विभागाध्यक्ष की नियमित अनुपस्थिति से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कक्षाओं का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। कभी पेंटिंग तो कभी अन्य प्रशासनिक कार्यों का हवाला देकर कक्षाएँ स्थगित कर दी जाती हैं। इसके अलावा, समय-सारिणी को बिना पूर्व सूचना के बार-बार बदला जाता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्रों का कहना है कि शिकायत करने पर उनके साथ गैर-जिम्मेदाराना और असंवेदनशील व्यवहार किया जाता है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर उनसे शुल्क लिया गया, लेकिन भ्रमण की कोई स्पष्ट योजना प्रस्तुत नहीं की गई और न ही छात्रों से उचित संवाद किया गया। इसके अतिरिक्त, पिछले दो सेमेस्टर से मेंटर प्रणाली लागू नहीं होने के कारण छात्रों को शैक्षणिक एवं मानसिक समस्याओं के समाधान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


https://ift.tt/6MHdVKs

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *