DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कैंटेनर से 20 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद:नारनौल में पुलिस ने दो को पकड़ा, एक यूपी का रहने वाला, दूसरा चरखी दादरी का

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में सीआईए नारनौल की टीम ने एक कैंटेनर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बीती रात को एएसआई कुलदीप सिंह (सीआईए नारनौल) अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध जांच के दौरान गांव अकबरपुर बस अड्डा पर मौजूद था। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक कैंटेनर में नशीला पदार्थ भरा हुआ है, कोटपूतली (राजस्थान) की ओर से नारनौल की तरफ आ रहा है। टोल प्लाजा के पास की नाकेबंदी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 42 के तहत कार्रवाई करते हुए सिरोही बहाली टोल प्लाजा, हाईवे 148-B पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध कैंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया तलाशी से पहले आरोपियों को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी देने की सहमति जताई। सूचना पर नायब तहसीलदार नारनौल लच्छीराम मौके पर पहुंचे। कई प्रकार का नशीला पदार्थ मिला ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कैंटेनर की तलाशी के दौरान एक पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे से 5.156 किलोग्राम डोडा पोस्त तथा दूसरे कट्टे से 14.780 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई। इसके अलावा चालक राजेश कुमार की तलाशी से 103 ग्राम अफीम भी मिली। एक यूपी का रहने वाला पुलिस ने आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निवासी नंगला सोठ, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) तथा प्रशांत पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी झोझूकलां, जिला चरखी दादरी के रूप में की है। बरामद नशीले पदार्थ और कैंटेनर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B), 18(C) व 61-85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।


https://ift.tt/n8kXrHc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *