लखनऊ में चाइनीज मांझे से हो रही घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को चौक इलाके में एक और बाइक सवार मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन में गहरे जख्म हो गए। गनीमत रही कि बड़ी घटना होने से बच गई। बता दें बुधवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से फार्मा कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन अभियान बेअसर रहा।
https://ift.tt/673ZSU5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply