अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। यह विरोध पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले के बाद व्यक्त किया गया। शुक्रवार को इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए इस आत्मघाती बम धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमला उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में नमाज़ी मौजूद थे और नमाज़ का समय था। पाकिस्तान में लगातार हो रहे ऐसे हमलों को लेकर भारत के मुसलमानों में भी गहरा आक्रोश है। इसी क्रम में आज मुसाफिरखाना के तहसील गेट के पास समाजसेवी इकबाल हैदर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इकबाल हैदर ने कहा कि पाकिस्तान में कभी हिंदू, कभी पंजाबी, तो कभी ईसाई समुदाय पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने भारतीय नेताओं और मुस्लिम नेताओं की इस मामले पर चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
https://ift.tt/DCm0KxL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply