DniNews.Live

कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:कैंट एरिया में जलता देख यात्री ने सूचना दी, बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला


                 कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:कैंट एरिया में जलता देख यात्री ने सूचना दी, बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला

कानपुर में दिल्ली रूट पर फटा सिलेंडर मिला:कैंट एरिया में जलता देख यात्री ने सूचना दी, बैग में प्रतापगढ़ के बुजुर्ग का आधार-मोबाइल मिला

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से 2 किमी दूर दिल्ली-प्रयागराज रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार रात पांच किलो का गैस सिलेंडर जलता मिला। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री की सूचना पर पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची। पास ही एक बैग पड़ा था, जिसमें कपड़े, बर्तन, झूला, मोबाइल, आधार कार्ड और अन्य सामान मिले हैं। आधार कार्ड प्रतापगढ़ के ओम प्रकाश मिश्रा (52) का है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यात्रा के दौरान बैग गिरने से सिलेंडर फटा होगा, जिससे उसमें आग लग गई। प्रयागराज जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से बैग गिरने की आशंका है। ओमप्रकाश दिल्ली से गांव के लिए निकले थे
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक सिलेंडर में आग लगी है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर ओमप्रकाश मिश्रा से संपर्क करने किया तो उनके बेटे ने फोन उठाया। बेटे ने बताया कि ओमप्रकाश दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। वे शराब के आदी हैं और लगभग 7 हजार रुपए और सामान लेकर बिना बताए घर से चले गए थे। ओमप्रकाश मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं और दिल्ली में अपने बेटे के पास सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। आशंका है कि बेटे से झगड़ा करके पूरा सामान समेटकर ओमप्रकाश गांव आ रहे होंगे, इसी दौरान उनका बैग गिर गया होगा। गैस लीक होने पर सिलेंडर फेंकने की भी आशंका
पुलिस के मुताबिक, चलती ट्रेन से बैग गिरने पर सिलेंडर फट गया होगा। या गैस लीक होने पर यात्रियों द्वारा सिलिंडर को ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया होगा। ऐसी स्थिति में पत्थर से टकराकर सिलेंडर में छेद हो गया और आग लग गई। स्टेशन और आसपास के CCTV चेक कर रही पुलिस
पुलिस अफसरों के साथ एफएसएल टीम, जीआरपी और आरपीएफ, क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। साजिश और शरारत के एंगल पर भी जांच की जा रही। घटना के बाद मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस को ओमप्रकाश का मोबाइल और अन्य दस्तावेज घटनास्थल से मिले हैं। आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने ओमप्रकाश मिश्रा की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह बैग फेंका गया या फिर गिर गया, इसकी जांच की जा रही है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *