अमेरिकी टैरिफ के उतार-चढ़ाव को लेकर छिड़ी वैश्विक बहस के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी कामयाबी बताया है। शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब डॉ. सिंह ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक दबाव से लेकर घरेलू सियासी घमासान तक हर मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि जो टैरिफ अमेरिका ने बेतहाशा बढ़ाया था, उसे मोदी सरकार ने बातचीत के दम पर नीचे लाकर देश को बड़ी राहत दी है। टैरिफ 50 हुआ, अब 18 पर सिमटा
अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने स्पष्ट आंकड़े रखे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत तक पहुंचा दिया था। यह भारतीय व्यापार के लिए बड़ा संकट था, लेकिन केंद्र सरकार के कड़े रुख और कूटनीति का असर है कि अब यह घटकर 18 प्रतिशत पर आ गया है। उन्होंने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। यूजीसी के सवाल पर बचते नजर आए नेताजी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब यूजीसी के नए नियमों में हुए बदलावों और उस पर बढ़ते विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो डॉ. महेंद्र सिंह रक्षात्मक नजर आए। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर सीधा जवाब देने के बजाय दूरी बनाना ही बेहतर समझा। उन्होंने बस इतना कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है।” कोर्ट का हवाला देकर उन्होंने यूजीसी के बदलावों पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। अखिलेश पर पलटवार: दंगों के दौर वाले अब विकास पर बोल रहे
सपा मुखिया अखिलेश यादव के हमलों पर तीखा तंज कसते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश के राज में उत्तर प्रदेश कंगाल हो गया था और 125 से ज्यादा दंगे हुए थे। आज जब प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, तो विपक्ष को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में केवल ‘जंगलराज’ था, जबकि भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। सर्किट हाउस में जुटा भाजपा का कुनबा
इस प्रेस वार्ता में डॉ. महेंद्र सिंह के साथ बरेली भाजपा की पूरी फौज खड़ी नजर आई। मंच पर सांसद छत्रपाल गंगवार, मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर डॉ. उमेश गौतम और विधायक संजीव अग्रवाल समेत जिले के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/OIMec0z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply