DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

समाधान दिवस पर अधिकारी मोबाइल में मैच देखते नजर आए,VIDEO:फरियादी इंतजार करते रहे, बोले- सुनवाई नहीं होती

कौशांबी के सिराथू तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों के मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान फरियादी अपनी शिकायतें लेकर इंतजार करते रहे, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एडीएम कौशांबी और सीओ सिराथू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मंच पर बैठे हैं। उनके बगल में बैठे कुछ अधिकारी अपने मोबाइल फोन पर मैच देखते हुए पाए गए, जबकि फरियादी अपनी शिकायतें लेकर उनकी मेज के पास खड़े थे।
इस वायरल वीडियो के संबंध में एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूर-दराज से आए फरियादियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के पास आते हैं, लेकिन यहां उनकी सुनवाई नहीं होती और अधिकारी अपने मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। उन्होंने इस स्थिति पर गहरी निराशा व्यक्त की।


https://ift.tt/cgLnJie

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *