DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चंदौली सिविल बार चुनाव के लिए नामांकन पूरा:अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर, महामंत्री के लिए चार दावेदार

चंदौली के सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को न्यायालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ फूल-मालाओं के साथ नारेबाजी करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किए। दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, महामंत्री पद के लिए चार दावेदार और उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. वीरेंद्र सिंह और मनोज कुमार सिंह आमने-सामने होंगे। महामंत्री के एक पद पर आशुतोष कुमार मिश्र, संदीप कुमार यादव, सत्यप्रकाश और अरुण मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) के दो पदों के लिए अनिल कुमार, कांति भूषण सिंह और अनिल मौर्य के बीच टक्कर है। वहीं, उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए अमित कुमार त्रिपाठी और चंदन सिंह ने नामांकन किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर लवकुश कुमार पटेल ने नामांकन किया है। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अजय कुमार और इमरान ने पर्चा भरा है, जबकि कोषाध्यक्ष के एक पद पर समीर आलम फारूखी ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी कपिल देव सिंह, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, सफीक एडवोकेट और शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह ने सहयोग किया।


https://ift.tt/w3CriR4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *