DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में सपा विधायक ने 15000 लेकर दिया हाईमास्क लाइट,VIDEO:सड़कों की जगह खेत में लगी, MLA बोलीं- मेरे जानकारी में नहीं है

आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा सरोज पर 15 हजार रुपए लेकर हाईमास्ट लाइट देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ता राजेश यादव उर्फ रोमियो यादव विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। करीब 2 मिनट 16 सेकंड के इस वीडियो में रोमियो यादव यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र के मौलानीपुर गांव की हाईमास्ट लाइट काटकर उसे खेत और एक पार्लर के सामने लगाए जाने की बात कही गई। सपा कार्यकर्ता का आरोप है कि विधायक पूजा सरोज ने ₹15 हजार लेकर लाइट बेची है। वायरल वीडियो में कार्यकर्ता यह भी कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ऐसे विधायक पार्टी को नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले सपा के एक अन्य विधायक बृजलाल सोनकर पर भी ₹15 हजार लेकर मशीन बेचने के आरोप लगे थे। रोमियो यादव का कहना है कि ऐसे नेताओं का टिकट काट देना चाहिए। पैसे देकर अपने आवास पर लगवाया लाइट
कार्यकर्ता ने यह भी कहा कि वे जिले के बड़े सपा नेताओं से अपील करेंगे कि वे विधायक पूजा सरोज की पैरवी न करें, ताकि आगामी चुनाव में उन्हें टिकट न मिले। रोमियो यादव का आरोप है कि जो हाईमास्ट लाइट उनके नाम से स्वीकृत हुई थी, उसे गोलू यादव ने पैसे देकर अपने निजी स्थान पर लगवा लिया, जहां लाइट का कोई उपयोग नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ही विधायक पर इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक पूजा सरोज का पक्ष
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सपा विधायक पूजा सरोज ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जनता से पूछना बेहतर होगा। विधायक का कहना है कि जिस व्यक्ति ने पैसे दिए हैं और जिसने पैसे लिए हैं, दोनों को सामने बुलाया जाए। पूजा सरोज ने कहा कि वे यह जानना चाहती हैं कि किसने पैसा दिया और किसने लिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


https://ift.tt/UF5NTar

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *