बहराइच में ब्राह्मण समाज ने वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सीरीज के निर्माता व कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले शनिवार दोपहर को समाज के सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और वेब सीरीज के निर्माता नीरज पांडे, अभिनेता मनोज बाजपेई सहित सीरीज निर्माण से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्ति जानबूझकर ब्राह्मण समाज की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में जय मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, मिश्री लाल मिश्रा, शिवशंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/cHBjEWs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply