DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा में कांवड़ यात्रा, डीएम-एसपी ने किया मार्गों का निरीक्षण:सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश

अमरोहा प्रशासन हरिद्वार से कांवड़ लाकर जिले की सीमा से गुजरने वाले शिव भक्तों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुगमता से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने नौगावां सादात थाना क्षेत्र में कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवानी बॉर्डर से बिजनौर-अमरोहा रोड पर मखदूमपुर, याहयापुर और कताई मिल सहित विभिन्न कांवड़ रूट्स का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ियों के सुगम आवागमन और यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति शामिल थी। जिलाधिकारी ने मार्गों पर साफ-सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी निर्देशित किया।


https://ift.tt/fnCVEK3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *