DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंदिर में युवक के चप्पल पहनकर प्रवेश पर हंगामा:हिंदू युवा वाहिनी ने जताया विरोध, पुजारी ने बताया गलतफहमी

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसोली गांव स्थित श्रीनाथ शिव मंदिर में शनिवार दोपहर तनाव की स्थिति बन गई। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में कथित अनुचित गतिविधि होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। संगठन का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंदिर के भीतर कुछ युवक जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश कर रहे थे, जिससे मंदिर की पवित्रता भंग हो रही थी। सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक युवक शिवालय के निकट चप्पल पहनकर नाश्ता कर रहा था। इस पर कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। मौके पर नारेबाजी भी हुई। हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि मंदिर की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वहीं, मंदिर के पुजारी ने इस पूरे घटनाक्रम को गलतफहमी बताया। पुजारी के अनुसार, मंदिर में इन दिनों रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है, जिसके लिए कुछ मजदूर कार्यरत हैं। उनका कहना था कि काम के दौरान कुछ मजदूर चप्पल पहनकर अंदर आ गए थे और उन्हें धार्मिक मर्यादाओं की पूरी जानकारी नहीं थी। पुजारी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद संबंधित मजदूरों को सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही, मंदिर में प्रवेश को लेकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आदित्य प्रहलाद पाहुजा, पश्चिम उत्तर प्रदेश महामंत्री हिंदू युवा वाहिनी ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि एक मंदिर परिसर में कुछ लोग चप्पल-जूते पहनकर कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब वे वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शिवलिंग के पास धूम्रपान सामग्री, पान-बीड़ी और सिगरेट रखी हुई थी, वहीं चाय-नाश्ता भी किया जा रहा था। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जावेद बताया। इस पर संगठन की ओर से विरोध दर्ज कराया गया और मंदिर के महंत को पूरे मामले की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने मांग की कि माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे सोमवार को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे और संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।


https://ift.tt/y4nmwZ7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *