बाराबंकी न्यायालय परिसर से शनिवार दोपहर हत्या का एक दोषी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जाने से ठीक पहले यह घटना हुई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।कैदी सूरज कुमार को शनिवार दोपहर जिला कारागार से पुलिस सुरक्षा में कोर्ट लाया गया था। दोपहर करीब 4:15 बजे एडीजे राकेश कुमार की कोर्ट नंबर दो में उसे हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जानी थी। कार्यवाही के दौरान ही सूरज कुमार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला। फरार हुआ दोषी सूरज कुमार बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र का निवासी है। उस पर धारा 302 के तहत हत्या का गंभीर मुकदमा चल रहा था, जिसमें उसे सजा मिलनी थी। दोषी के भागने की सूचना मिलते ही जिले के उच्चाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए। इस घटना ने कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब कोर्ट परिसर के निकास द्वारों और आसपास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उसके भागने का रास्ता पता चल सके। पुलिस अधीक्षक ने फरार कैदी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
https://ift.tt/Bz0I1N4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply