भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजेय शाक्य शाहजहांपुर पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए शाक्य ने केंद्रीय बजट को देश के हर नागरिक के लिए बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण से लेकर समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। शाक्य ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 2014 से लगातार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। शाक्य ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि औषधि केंद्र खोले गए हैं, जिससे लोगों को सस्ती दवाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बजट में कैंसर की 17 और डायबिटीज की दवाओं के मूल्य कम किए गए हैं। उनका प्रयास है कि ये चीजें आम नागरिकों की पहुंच तक आएं। भ्रष्टाचार और धांधली पर सरकार के नियंत्रण पर बात करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब एक रुपया चलता है तो 85 पैसे दलाल खाते हैं और 15 पैसे किसानों तक पहुंचते हैं। दुर्विजेय शाक्य ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक रोक लगाई है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर पेंशन योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में जाने का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार के कार्यों में अंतर को समझना चाहिए। शाक्य ने जोर देकर कहा कि इस बार का बजट पहले कभी नहीं आया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए दस हजार करोड़ रुपये के बजट का उल्लेख किया। यह बजट देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, रोजगार सृजित करने, किसानों की आय बढ़ाने और देश को आगे ले जाने का काम करेगा। बजट में ऐसी व्यवस्था की गई है कि देश के नौजवान अपना रोजगार कर सकते हैं। बहुत कम ब्याज पर सरकार लोन दे रही है ।सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना संगठन का काम है। सरकार लोक कल्याणकारी है। सरकार देश को आगे ले जाने वाले कार्य कर रही है। बजट में देश के प्रत्येक वर्ग का खास ध्यान रखा गया है।
https://ift.tt/THLxE4y
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply