रायबरेली में ‘लव जिहाद’ का एक मामला सामने आया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुराचार करने और गौमांस खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुकीम नामक युवक ने दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर रखा। युवती को जब युवक पर शक हुआ तो वह उसके घर पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी। आरोप है कि मुकीम के परिवार वालों ने निकाह के लिए गौमांस खाने की शर्त रखी, जिसे युवती ने कथित तौर पर मान लिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे कुछ दिन बाद शादी का आश्वासन देकर घर भेज दिया। हालांकि, कुछ समय बाद युवती को पता चला कि मुकीम पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इस जानकारी से युवती मानसिक रूप से टूट गई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला कर लिया। समय रहते उसकी मां को इसकी जानकारी हो गई और उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। दिल्ली में रह रहे युवती के पिता तत्काल घर पहुंचे और स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को मिलते ही यह तूल पकड़ने लगा। पुलिस ने तत्काल इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपने आरोपों में यह भी कहा है कि उसे गौमांस खिलाया गया। इस आरोप को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। संगठनों का कहना है कि जब प्रदेश में गौमांस पर पूर्ण प्रतिबंध है, तो फिर गौमांस कहां से आया? रायबरेली के एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी मुकीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस गौमांस खिलाए जाने के आरोपों की सच्चाई की भी जांच कर रही है।
https://ift.tt/hIVeluz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply