लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में जिम के अंदर महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़िता का आरोप है कि जिम में विवाद के बाद कुछ लोगों ने गाली-गलौज की और सोने की चेन तोड़ने की कोशिश की। उनकी बहन पर स्टील की बोतल से हमला किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। वैशाली इन्क्लेव इंदिरा नगर निवासी साधना यादव पेशे हाई कोर्ट में वकील हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच वह अपनी छोटी बहन सरिता के साथ पॉलिटेक्नीक स्थित ओलंपिया जिम में एक्सरसाइज करने गई थीं। इसी दौरान एक्सरसाइज को लेकर मनीषा नाम की महिला से कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। मनीषा ने जाते-जाते महिला ने धमकी दी। कुछ देर बाद मनीषा विशाल नाम के युवक और चार अन्य लोगों के साथ जिम में वापस आई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई उनकी छोटी बहन सरिता को भी पीटा गया। गले की चेन छीनी
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान विशाल नाम के युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन को लूटने की नीयत से खींच लिया। चेन का कुछ हिस्सा आरोपी अपने साथ ले गया जबकि कुछ हिस्सा पीड़िता के पास रह गया। घटना के बाद जब दोनों बहनें जिम की सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। तभी आरोपियों ने दोबारा हमला किया। मनीषा ने स्टील की पानी की बोतल से सरिता के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बहन को उठाने के दौरान विशाल ने अश्लील हरकत की। जिसकी वजह से गले व सीने पर खरोंचें आईं।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में इंस्पेक्टर गाज़ीपुर राकेश मौर्या का कहना है महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
https://ift.tt/6n2yzlb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply