DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डीएम ने नौगांवा CHC का किया औचक निरीक्षण:कहा- सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए करें जागरूक, 10 दिन पहले महिलाओं से करें बात

अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगांवा सादात का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष, लैब कक्ष, टीबी यूनिट, लेबर रूम, ओटी कक्ष, ओपीडी सेवाएं, एनबीएसयू और आईपीडी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ड में जाकर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। डीएम ने टीबी यूनिट का निरीक्षण करते हुए मरीजों की जांचों और प्रतिदिन होने वाली जांचों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाजरत मरीजों की संख्या और कोर्स पूरा करने वालों का विवरण भी मांगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इलाजरत मरीजों से लगातार संपर्क बनाए रखा जाए। ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान, उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से आने वाली बीमारियों और प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के बारे में पूछा। गर्भवती महिलाओं की ऑनलाइन फीडिंग की जानकारी लेते हुए, डीएम ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को ऐसी महिलाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी से 10 दिन पहले उनसे संपर्क किया जाए और उन्हें सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को संस्थागत प्रसवों की संख्या बढ़ाने और स्टाफ नर्स के अनुसार डिलीवरी की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनवरी माह में हुई डिलीवरी की संख्या पर असंतोष व्यक्त किया और इसे बढ़ाने के लिए कहा। खराब प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान, डीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के उचित रखरखाव और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


https://ift.tt/yKWl4Av

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *