सिने अभिनेता मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में, बदायूं के इस्लामनगर स्थित कस्बा नूरपुर पिनौनी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अभिनेता मनोज बाजपेयी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंकने से पहले उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ब्राह्मण समाज और विभिन्न धार्मिक संगठनों का आरोप है कि यह वेब सीरीज ब्राह्मणों का अपमान करती है और समाज में विभाजन को बढ़ावा देती है। इसी कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं। इस दौरान सौरभ दीक्षित ने कहा कि समाज की भावनाओं को आहत करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मनोज बाजपेयी की सभी फिल्मों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की। दीपक दीक्षित ने भी इस वेब सीरीज को ‘ब्राह्मण विरोधी’ करार देते हुए इस पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्राह्मणों का सरेआम अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। इस विरोध प्रदर्शन में छोटू दीक्षित, आशु पाठक, योगेंद्र शर्मा और अनु शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/bMdLkH1
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply