मऊ में एक नाबालिग भतीजे ने अपने चाचा की चाकू से 5 बार गोदकर हत्या कर दी। हमले में बीच बचाव करने आए ताऊ पर भी उसने कई वार किए। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात के बाद आरोपी भतीजा घर से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल आजमगढ़ पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके भाई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात घोसी कोतवाली क्षेत्र के खनतिया गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर नाबालिग भतीजे, दो महिलाओं सहित चार लोगों पर FIR दर्ज की है। मौके की दो तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला… बोझी थाना क्षेत्र के खनतिया गांव के रामभवन यादव शुक्रवार रात 8 बजे बड़े भाई विजयभान यादव (50) के साथ खाना खा रहे थे। इस बीच नशे की हालत में चचेरे भाई विजेंद्र यादव वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर विजेंद्र दोनों भाइयों से झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। रामभवन के बेटे विवेक ने बताया- विजेंद्र शराब के नशे में घर आए और गाली गलौज करने लगे। जब बड़े पापा विजयभान यादव ने पूछा कि गाली क्यों दे रहे तो उनको पकड़कर मारने लगे। जब उनके बचाव के लिए रामभवन चाचा आए और उनका हाथ पकड़ा, तो विजेंद्र ने अपने 15 साल के बेटे को बुला लिया। बेटा हाथ में चाकू और लाठी-डंडा लेकर पहुंचा। आते ही उसने रामभवन यादव के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ 5 वार किए। इसके बाद लाठी-डंडे से सिर पर हमला कर दिया। रामभवन जमीन पर गिरे तो ताऊ को दौड़ाया
रामभवन गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए विजयभान यादव को भी भतीजे ने लाठी मारी। चाकू से वार करने का भी प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाप-बेटे मौके से फरार हो गए। विवेक ने बताया कि हम लोग आनन-फानन में चाचा को लेकर आजमगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। हम लोगों निजी अस्पताल लेकर पहुंचने ही वाले थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक रामभवन यादव के चार भाई थे। रामभवन यादव के 2 बेटे और एक बेटी हैं। रामभवन घर पर रहकर खेती करते थे। जबकि उनके बड़े भाई विजयभान यादव धनबाद में रहकर कोयले के खदान में काम करते हैं। वह चार दिन की छुट्टी पर घर आए थे। उनके दूसरे नंबर वाले भाई उदयभान कोलकाता में और सबसे छोटे भाई राम भज्जू इंदौरा के रोलिंग मिल में काम करते हैं। आरोपी ने कक्षा 4 तक पढ़ाई की
चाकू मारने वाला भतीजा घर पर रहता है। 5 साल पहले उसने गांव के सरकारी स्कूल में 5वीं में दाखिला लेने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बड़े भाई राममिलन (18) और छोटा भाई लालजी (10) गांव में रहकर खेती करते हैं। पिता विजेंद्र यादव राजगीर का काम करता है। पत्नी सुनिता और मां रामावती हैं। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया- मृतक की पत्नी संगीता यादव की शिकायत पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ———– ये खबर भी पढ़ें मंत्री दिनेश प्रताप के फोटो पर कालिख पोती, लिखा-गद्दार: रायबरेली में होर्डिंग लगाकर राहुल को ‘नकली गांधी’ बताया था रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को नकली गांधी बताने वाले होर्डिंग्स पर लगी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की फोटो पर काली स्याही पोत दी गई है। स्याही पोत कर ऊपर गद्दार लिखा गया है। दरअसल, शुक्रवार को मंत्री ने शहर में 9 जगहों पर होर्डिंग्स लगवाए थे। राहुल गांधी को नकली गांधी बताया गया था। इसमें सवाल किया गया था- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी… पूरी खबर पढ़ें
https://ift.tt/iY5la3o
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply