DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में युवक दो दिन से लापता:परिजनों ने पुलिस से लगाई जल्द बरामदगी की गुहार

सिटी कोतवाली इलाके के कोटला मेवातियान मोहल्ले से एक युवक 6 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल है। पीड़ित भाई ने पुलिस से शिकायत कर उसकी जल्द बरामदगी की मांग की है। कोटला मेवातियान निवासी 23 वर्षीय जुनैद 6 फरवरी को किसी काम के लिए घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिला और जुनैद का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। थक-हारकर जुनैद के भाई अय्यूब ने थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्रों में जुनैद की खोजबीन कर रही हैं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने बताया कि जुनैद की उम्र 23 वर्ष है और वह सामान्य कद-काठी का है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को जुनैद के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या परिवार को सूचित करें। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय के अनुसार, युवक की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस जुनैद को जल्द से जल्द सकुशल ढूंढने का प्रयास कर रही है।


https://ift.tt/k1sgrve

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *