DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

विधवा की जमीन पर अवैध कब्जा, DM से गुहार:तीन बेटियों संग पहुंची महिला, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक विधवा महिला ने अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। दीवानीपुर निवासी गीता देवी ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ आत्मदाह कर लेंगी। गीता देवी के अनुसार, उनके पति इंद्रजीत सिंह के निधन के बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 83 पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह जमीन फतेहपुर-जोनिहा मार्ग (स्टेट हाईवे 270) पर स्थित है। गीता देवी ने बताया कि उनके ऊपर तीन नाबालिग बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद वह पिछले चार महीनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अपनी समस्या बताई। महिला का आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति को सत्ता पक्ष के एक नेता का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी शिकायत की है कि जमीन के पश्चिम में बनी सरकारी नाली को तोड़कर भी अतिक्रमण किया गया है और उनकी जमीन से रास्ता निकालने का प्रस्ताव रखा जा रहा है, जबकि संबंधित व्यक्ति की जमीन पीछे है। गीता देवी ने कहा कि वह लगातार न्याय की उम्मीद में भटक रही हैं। यदि जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह अपने बच्चों सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगी।


https://ift.tt/alME4Bk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *