DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में किसान सभा ने मोदी, ट्रंप का पुतला फूंका:भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों और कृषि नीतियों का विरोध

भदोही में भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान सभा मोढ़ मंडल ने शनिवार को प्रदर्शन किया। क्षेत्र के सुवापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया गया। यह विरोध शून्य आयात शुल्क और कृषि नीति के खिलाफ था, जहां किसान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। किसान नेता इंद्रदेव पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के लिए शून्य टैक्स पर भारत का कृषि बाजार खोल दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे सस्ते अमेरिकी अनाज और फल भारतीय बाजार में बिकेंगे, जिससे देश के किसानों को नुकसान होगा। पाल ने यह भी कहा कि भारत अब रूस से सस्ता तेल लेने के बजाय अमेरिका से महंगा तेल खरीदेगा, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा। सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव जगन्नाथ मौर्य ने इस समझौते को भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने इसे भारत की आर्थिक संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए समझौते की गोपनीयता पर सवाल उठाए। मौर्य ने सरकार से मांग की कि आयात प्रतिबद्धताओं और टैरिफ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। सीपीआईएम के जिला सचिव भानसिंह मौर्य ने कहा कि इस समझौते के कारण अमेरिकी उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर श्रीराम बिंद, नंदलाल मौर्य, बेचू लाल बिंद, मुमताज अहमद, वंशराज गौड़, वेला देवी, हीरावती देवी, अनिता देवी, मैना देवी, प्यारी देवी, इसरावती देवी, अनारा देवी और कुसुम देवी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/6IUxGao

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *