उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया और इसके बाद शनिवार की सुबह गांव का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय बच्चों से बातचीत की और हाल भी जाना। योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वे एक बच्चे को चॉकलेट खिला रहे हैं। योगी ने जब उसे खाने का सामान दिया, तो बच्चे ने वह तुरंत पास खड़े व्यक्ति को थमा दिया। इस पर सीएम योगी मुस्कुरा बोले- हम भी तेरे दादा लगते हैं। बुजुर्गों और परिजनों से की मुलाकात
योगी ने अपनी इस यात्रा के दौरान न केवल अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, बल्कि गांव के बड़े-बुजुर्गों के पास जाकर उनका हाल जाना। लंबे समय बाद अपने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ के साथ गांव के युवाओं और महिलाओं ने सेल्फी भी ली। ग्रामीणों को दिया खास संदेश
सुबह भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव की जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों और अपने परिचितों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे गांव में ही रहें और खेती-बाड़ी पर ध्यान दें। उन्होंने पलायन रोकने और अपनी जमीन से जुड़कर काम करने पर जोर दिया। लंच में पहाड़ी खाने का लिया आनंद
सीएम योगी ने दोपहर में पहाड़ी खाने का आनंद लिया। लंच में उन्हें कंडाली का साग परोसा गया। ———————- यह खबर भी पढ़ें…. मुख्यमंत्री योगी ने बताया ज्ञान प्राप्त करने का फार्मूला:बोले- मां सरस्वती नहीं करती धर्म पर भेदभाव, महादेव के दर पर जो आएगा वहीं आशीर्वाद प्राप्त करेगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।(पढ़ें पूरी खबर)
https://ift.tt/cwKBGSJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply