हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के लोधीपरा गांव में शनिवार सुबह मेले से एक युवक को जबरन उठा ले जाने और बीच-बचाव करने वालों पर हमले का मामला सामने आया है। दबंगों के इस हमले में एक ही पक्ष के पांच से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि बीती 3 फरवरी को लोधीपरा गांव में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र द्वारा मना किए जाने पर मारपीट हो गई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों में सुलहनामा हो गया था। शनिवार सुबह सुरेंद्र का 20 वर्षीय साला गोलू मेले में लगी दुकान से सामान ले रहा था, तभी गांव के ही श्रवण कुमार अपने साथियों के साथ उसे जबरन उठाकर अशोक के घर ले गए। इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि आरोपियों ने गोलू को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। जब बीच-बचाव के लिए लोग पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरीला भिजवाया और चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/Icxq7iW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply