DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग:भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने की अपील, ब्राह्मण सामाज का अपमान बर्दाश्त नहीं

अमरोहा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंडित समाज का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मांग उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान की। यह प्रेस वार्ता बजट को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक और विनीत अग्रवाल शारदा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। दोनों नेताओं ने बजट को आमजन के हित में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौवीं बार बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है और आमजन से जुड़ी चीजों को सस्ता किया गया है। इसी दौरान, विनीत अग्रवाल शारदा ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पंडित समाज के अपमान को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सरकार से ऐसी फिल्मों पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और समाज को बदनाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। शारदा ने आगे कहा कि बनिया और वैश्य समाज का पंडितों के साथ चोली-दामन का साथ है। उन्होंने भाजपा की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति पर जोर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि खान समाज को कंजूस दिखाने वाली फिल्में क्यों नहीं बनतीं, जबकि बनिया और पंडित समाज को अक्सर कंजूस और खान समाज को परोपकारी के रूप में चित्रित किया जाता है। प्रेस वार्ता में उन्होंने ‘संभल फाइल्स’ फिल्म को लेकर चल रहे विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि संभल सांसद के दादा, पिता और पोते पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। शारदा ने यह भी दावा किया कि हिंदुत्व पर बनने वाली फिल्मों पर कोई रोक नहीं लगेगी और वे इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।


https://ift.tt/hY3mP16

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *