आजमगढ़ जिले के मेंहनगर से सपा विधायक पूजा सरोज पर ₹15000 लेकर हाईमास्क लाइट देने के मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राजेश यादव रोमियो यादव नाम का कार्यकर्ता सपा विधायक पर गंभीर आरोप लगा रहा है। आरोप लगाने का यह 2 मिनट 16 सेकंड का एक वीडियो भी बना है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि किस तरह से रोमियो यादव मेहनगर विधानसभा की मौलानीपुर की लाइट काट कर खेत में और पार्लर के सामने लगाए जाने की बात कह रहा है। सपा कार्यकर्ता ने 15000 रुपए में लाइट बेचे जाने का आरोप विधायक पूजा सरोज पर लगा रहा है। इसके साथ ही वीडियो में अभी कहता सुनाई पड़ रहा है कि ऐसे विधायक हम लोगों को नहीं चाहिए। इससे पहले सपा के एक और विधायक बृजलाल सोनकर थे जो ₹15000 लेकर मशीन बेचते थे। सपा कार्यकर्ता का कहना है कि ऐसे लोगों का टिकट काट देना चाहिए। हम जिले के बड़े नेताओं से भी इस मामले में अपील करेंगे कि वह पूजा सरोज की पैरबी ना करें। जिससे इस बार के चुनाव में उन्हें टिकट न मिले। कार्यकर्ता रोमियो यादव का कहना है कि जो लाइट मेरे नाम से आई थी उसे गोलू यादव ने अपने निजी स्थान पर पैसे देकर लगवा लिया। जहां पर लाइट का कोई उपयोग नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा ही सपा विधायक पर इस तरह के आरोप लगाने के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। विधायक बोली मेरे संज्ञान में नहीं है मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सपा विधायक पूजा सर्वोच्च का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है आप लोग पब्लिक से पूछे तो बेहतर होगा। सपा विधायक का कहना है कि जो पैसा दिया है। उसको सामने बुलाया जाए जिसने लिया है। मैं जानना चाहती हूं को किसने दिया है और किसने लिया है। पर जिस तरह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उससे तरह-तरह की चर्चाएं चारों तरफ होने लगी हैं।
https://ift.tt/jCOBrys
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply