राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के मेडिसिन विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह डाक्टर नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल में निजी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में डाक्टर मरीज से उसके रोगों की जानकारी ले रहे दिखाई पड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार चिरंजीवी अनुसार यह अस्पताल लगभग 10 साल पुराना है। और यह डाक्टर 2019 में मेडकिल कालेज की स्थापना के बाद से मेडिकल कालेज में तैनात है। अभी साल भर पहले सभी डाक्टरो ने शासन को शपथ पत्र देकर निजी चिकित्सा न करने की संकल्प लिया था।इस संबंध में प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वासथ्य मंत्री बृजेश पाठक ने डाक्टरों से निजी प्रेक्टिस न करने और अस्पताल से बाहर की दवाएं न लिखने का सख्त निर्देश दिया था। अयोध्या के अन्य अस्पताओं में भी चिकित्सकों के प्राइवेट प्रेक्टिस की सूचना है। पर हमारे पास ठोस प्रमाण न होने की वजह से अभी हम उनका नाम उजागर नहीं कर रहे हैं।
https://ift.tt/XrpVxJb
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply