केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार ने आगरा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा-विपक्ष शोर मचाकर सदन का समय खराब कर रहा है। हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन इनका काम सदन को डिस्टर्ब करना है।
जब इनके पास समय था, तब इन्होंने कोई काम नहीं किया। अब सिर्फ आरोप लगाकर समय खराब कर रहे हैं।
अब विस्तार से पढ़िये…
शनिवार को केंद्रीय मंत्री आगरा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करने आए थे। जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर हुई बैठक में उन्होंने जहां एक ओर बजट की खूबियां गिनाईं वहीं, दूसरी ओर उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा।
देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही
केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। पहले देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी, आज हम चौथे नंबर पर हैं। जल्द ही तीसरे नंबर पर होंगे। ऐसे में ये आरोप लगाना कि अर्थव्यवस्था खराब हो रही है, गलत है। आज पूरी दुनिया भारत के बढ़ते हुए कदमों का लोहा मान रही है। हर देश भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाह रहा है। भारत के अस्तित्व को दुनिया में कोई नकार नहीं पा रहा।
विपक्ष नहीं चलने दे रहा सदन
डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा-ये पूरा देश देख रहा है कि संसद का सत्र कौन नहीं चलने दे रहा है। हम तो बार-बार कह रहे हैं, आप शोर मचाकर सदन का समय खराब कर रहे हैं। देश की जनता के पैसों को बर्बाद कर रहे हैं। आप शोर मचाने के बजाय सदन में चर्चा की कीजिए। हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार हैं। ये शोर करके सदन को डिस्टर्ब कर सकते हैं। सदन में चाहे धारा 370 पर चर्चा हुई या फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर, विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी है। अभी भी जिन विषयों को लेकर ये शोर मचा रहे हैं, यदि सदन में चर्चा करेंगे तो इन्हें फिर मुंह की खानी पड़ेगी। कांग्रेस ने 56 साल में क्या किया?
केंद्रीय मंत्री ने कहा-कांग्रेस ने पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक राज किया, फिर भी देश के विकास को गति नहीं दे पाई। अब हर व्यक्ति के हाथ में मोबाइल होता है। पहले ये मोबाइल विदेशों से आते थे। हमारे देश का राजस्व विदेशों में जाता था। आज सारी दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन बनाने वाले देशों में भारत दूसरे नंबर की ताकत बन गया। भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। वहीं, कांग्रेस 56 सालों तक क्या करती रही। बजट में सबका ध्यान रखा गया
वहीं, केंद्रीय मंत्री ने कहा-केंद्रीय बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, सबकी चिंता की गई है।
https://ift.tt/5S7yFJR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply