DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रामगोपाल यादव ने लगाया SIR प्रक्रिया में धांधली का आरोप:औरैया में बोले- लखनऊ से तय कर रहे हैं किसे वोट देना है, किसका काटना है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव औरैया पहुंचे। यहां बल्लापुर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज, नगला भोज में उन्होंने नवनिर्मित भौतिक विज्ञान एवं रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से संवाद किया और शिक्षा व वैज्ञानिक सोच के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लखनऊ से भाजपा के लोग यह तय कर रहे हैं कि किसे वोट देना है और किसका वोट काटना है। यह कार्य जिला अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। प्रो. यादव ने चेतावनी दी कि यदि SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की धांधली हुई, तो PDA प्रहरी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक निगरानी रखेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को बूथ से लेकर सीधे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। यूजीसी से संबंधित एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय के निर्णय का विषय है, इसलिए इस पर फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं है। हालांकि, उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में बाबा रामनेश यादव, डॉक्टर विवेक चौधरी, इटावा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, संतोष यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक ध्रुव यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व राज्य मंत्री रामबाबू, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार, विधानसभा अध्यक्ष, भगवती देवी निषाद, रश्मी यादव, मधु यादव, बबलू यादव, पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, योगेश विरासिया, स्नेहलता दोहरे और कल्लू यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/jh25VKl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *