UGC के नए नियमों के विरोध में संसद में केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर सुर्खियों में आईं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी शनिवार को मथुरा पहुंचीं। जहां उनका ब्रज तीर्थ देवालय न्यास ने बैठक कर सम्मान किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सामाजिक न्याय सभी को समावेशी करने वाला हो, न कि UGC गाइड लाइन के जरिए ध्रुवीकरण किया जाए। शॉल ओढाकर किया स्वागत राज्यसभा सांसद और शिवसेना(UBT) की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी शनिवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां रुक्मिणी बिहार इलाके में ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा आयोजित बैठक में मंदिरों के सेवायत और न्यास के पदाधिकारियों ने उनका UGC के नए नियमों के विरोध में संसद में बात रखने पर स्वागत किया। न्यास पदाधिकारियों ने उनको शॉल ओढाकर सम्मानित किया। बांके बिहारी के किए दर्शन राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बैठक में शामिल होने से पहले बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इस दौरान वह भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। यहां उन्होंने भगवान को माला और प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद मंदिर सेवायत ने उनको चंदन लगाया और फिर भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। सामाजिक न्याय सभी का समावेश करता है बैठक में शामिल होने पहुंचीं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि सामाजिक न्याय सभी को समावेशी करता है। किसी को दिक्कत आए किसी को परेशानी हो वह न्याय सभी पर लागू हो। लेकिन UGC गाइड लाइन के जरिए जो यूनिवर्सिटी में ध्रुवीकरण हो रहा था वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्टूडेंट के लिए आने वाले समय में बहुत बड़ा तकलीफ देने वाला था। इसीलिए मैने प्रखरता से आवाज उठाई। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह जनता ने समर्थन दिया उसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अभी उस पर स्टे लगाया है। UGC गाइड लाइन को पूरी तरह से वापस लेकर समावेशी बनकर,क्लेरिटी लाकर किसी के साथ भेदभाव न हो उसी को आना चाहिए। अमेरिका भारत की डील बराबरी की शर्त पर नहीं हुई राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका और भारत की टैरिफ पर हुई डील पर कहा कि वह मानती हैं कि यह डील बराबरी की शर्त पर नहीं हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने कह दिया है वह रसिया से तेल नहीं खरीदेंगे और 500 डॉलर का व्यापार करेंगे। जिसमें वेनेजुएल ऑयल होगा,एनर्जी सेक्टर होगा,एग्रीकल्चर होगा,कोल होगा बहुत सारी चीजों की उन्होंने बात की है। वही चीजें जो ट्रेड डील में हुआ है आज जो स्टेटमेंट आया है उसमें सामने आया है। नेशनल इंटरेस्ट को ताक पर रखकर यह लोग जो शाबाशी बटोर रहे हैं,किस बात की तालियां बजा रहे हैं समझ में नहीं आ रहा। इसका विरोध किया जा रहा है। संसद में दो मुद्दे उठाए थे एक UGC और दूसरा डील को लेकर। जो चीज देश और देशवासियों के खिलाफ जाएगी उसके विरोध में आवाज उठाती रहूंगी। शंकराचार्य दिखाते हैं दिशा और दशा प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के स्नान न करने और बटुकों के साथ हुई मारपीट के मामले में राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा शंकराचार्य वह हैं जो हमारे धर्म को दिशा और दशा दिखाते हैं। उनकी बेइज्जती करना,कालनेमी कहना यह कहां तक सही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धर्म की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जब जनता के विरोध की बारी आएगी तो 27 दूर नहीं है।
https://ift.tt/vcUy2Se
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply