आजमगढ़ जिले के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के साथ सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 60 मामले सामने आए। जिनमें से सर्वाधिक मामले राजस्व के थे। राजस्व के मामलों के समाधान के लिए जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भेजा है जो इन समस्याओं का निराकरण करें। सबसे ज्यादा शिकायतों वाले गांव में जाएंगे अधिकारी
जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायत जिन गांव से आ रही हैं। उन गांव में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद अधिकारी जाएंगे। इसके साथ ही आईजीआरएस पर जिन गांव से सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक आ रहे हैं। उन गांव में भी जाकर वहां के लोगों से इसके बारे में जानकारी करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के उपाय तलाशेंगे। इस संयुक्त अभियान के माध्यम से जमीन संबंधी विवादों का निपटारा कराया जाएगा। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिले के SSP डॉ अनिल कुमार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया गया। इसके साथ ही जो समस्याएं जटिल है। उनके लिए टीम गठित की गई है। जिसे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। बताते चले कि जिले में लगातार आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें जमीन संबंधी विवादों से जुड़ी हुई आती हैं। ऐसे में जिला प्रशासन इन विवादों को सुलझाने के लिए संयुक्त टीम का गठन कर रहा है जिससे कि इन समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सीडीओ परीक्षित खटाना सहित सभी विभागों के बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/7O125vz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply