DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इटावा में युवक की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मौत:शादी से लौटते समय हादसा, ट्रैक्टर पर बैठे बाकी लोग सुरक्षित

इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से लौट रहे युवक की मौत हो गई। गांव नगला हुलासी के लोग जसवंतनगर के एमएस मैरिज होम से भोजन कर ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। ट्रॉली पर सवार एक युवक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गया। जिसके बाद उसको अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय हुई मौत हादसे में ट्रॉली के पीछे बैठे महेंद्र प्रताप पुत्र विनोद, निवासी नगला हुलासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के भाई सुशील कुमार ने बताया कि उसका भाई गांव के लोगों के साथ शादी से लौट रहा था और ट्रैक्टर ट्रॉली पर खड़ा था। अचानक वह ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।


https://ift.tt/Om6nKtX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *