DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्जी फार्म-7 से वोट काटने पर सपा का प्रदर्शन:देवरिया में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग

देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर फर्जी फॉर्म-7 भरकर मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने बरहज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मुख्य निर्वाचन आयोग के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सपा नेता विजय रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। रावत ने दावा किया कि बरहज विधानसभा के कई गांवों में एक विशेष जाति के लोगों के नाम फॉर्म-7 के माध्यम से काटे जा रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है। विजय रावत ने ज्ञापन देते हुए कहा कि मतदाता सूची में जीवित लोगों को मृत दिखाकर नाम हटाना एक गंभीर अपराध है। उन्होंने चुनाव आयोग से सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने और नाम मतदाता सूची में शामिल होने के बाद भी बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 भरकर वोट काटे जा रहे हैं। इसके उदाहरण के तौर पर सोनाड़ी और सुनहला गांवों का जिक्र किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राजन मिश्र, नवाब खान, नजमा खातून, सफीक खान, हैदर खान, फैयाज खान, फकरूद्दीन खान, बरतुलाही खान, तसउअर खान, जमील खान, सबिता खातून, विकास यादव, दिनेश कुमार, इमामुद्दीन खान सहित अन्य लोग शामिल थे।


https://ift.tt/8yjoEVH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *