हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने पिछले तीन महीनों में 125 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का उपयोग कर यह सफलता हासिल की। पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इन बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। अपने खोए हुए फोन वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। पहले 3 तस्वीरें देखिए… क्षेत्राधिकारी हरियावां, अजीत चौहान ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों पर सर्विलांस सेल लगातार काम कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से इन फोनों को ट्रेस किया। चौहान ने आम जनता से अपील की कि मोबाइल खोने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर पंजीकरण कराएं, ताकि उसे ब्लॉक किया जा सके और बरामदगी में मदद मिल सके। इस बरामदगी में सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार, मुख्य आरक्षी आकाश कुमार, राजकुमार वर्मा, ओमवीर, नितिन गुप्ता, यादवेन्द्र और उज्जवल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
https://ift.tt/yF7dfWC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply