मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बहराइच जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। नगर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पतंग की दुकानों पर छापेमारी की गई और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की हिदायत दी गई। यह छापेमारी जिले के जरवल, हुजूरपुर, नगर कोतवाली, नानपारा समेत नगर के ब्राह्मणीपुरा और चौक बाजार जैसे कई इलाकों में की गई। इस दौरान पतंग विक्रेताओं से प्रतिबंधित मांझे की तलाश की गई। दुकानदारों ने अधिकारियों को बताया कि वे चीनी मांझे की बिक्री नहीं कर रहे हैं। नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने सभी पतंग विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी कि वे चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ऐसा करता पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान पतंग दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
https://ift.tt/xpyTtSR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply