वाराणसी में बजट केंद्रीय बजट 2026–27 पर चर्चा करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का किसानों ने विरोध किया। सर्किट हाउस में पहुंचे किसानों ने मंत्री का घेराव करते हुए नारेबाजी की। भूमि अधिग्रहण पर सवाल किए तो मंत्री उखड़ गए। किसानों से खुद को घिरता देखकर मंत्री कांफ्रेंस छोड़कर भागने लगे और अपने कमरे में चले गए। हंगामा बढ़ा तो स्थानीय नेताओं ने पुलिस बुला ली, सभी प्रदर्शनकारियों को कमरे में रोक लिया गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। हालांकि हंगामे के बाद मंत्री दूसरे कार्यक्रम में चले गए और किसान अभी पुलिस घेरे में हैं। वाराणसी के पिंडरा में काशी द्वार योजना के विरोध में शनिवार को किसानों ने सर्किट हाउस पहुंचकर हंगामा किया। मानापुर, चनौली, चकइन्दर और जददुपुर के किसान परिवार के साथ पहुंचे। बजट पर चर्चा करने आए केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान को देखते ही विरोध शुरू कर दिया। नारेबाजी के बीच प्रेस कांफ्रेंस करने आए मंत्री को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों की नाराजगी देखकर मंत्री पहले तो सुलझाने की कोशिश करते नजर आए फिर किसानों को नजर अंदाज करते हुए मौके से निकल लिए। भाजपा के स्थानीय नेता भी मौका पाकर खिसक गए । किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जेल भी जाने को तैयार हैं। बता दें कि सरकार पिंडरा तहसील क्षेत्र के 10 गांवों की 800 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहित करना चाहती है। इस जमीन पर काशी द्वार आवासीय योजना के तहत हाईटेक कॉलोनी बनाई जाएगी। आवास विकास परिषद 7 गांवों में सर्वे पूरा कर चुका है। लेकिन 3 गांवों में किसानों के विरोध के कारण काम रुका हुआ है। एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि उन्हें टीम के लौटने की जानकारी नहीं है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज वाराणसी में पत्रकारों के साथ केंद्रीय बजट 2026–27 पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बजट को विकसित भारत के सपनों को साकार करने वाला बताया।
https://ift.tt/N8sdOSH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply