होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रयागराज सूबेदारगंज और बांद्रा टर्मिनस के बीच होली विशेष सुपरफास्ट साप्ताहिक गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर लाभकारी साबित होगी। रेलवे अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गााड़ी संख्या 04125/04126 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन मार्च माह में कुल पांच फेरे में किया जाएगा। गााड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 02 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक चलाई जाएगी। वहीं वापसी में गााड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को 03 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित होगी। इस विशेष ट्रेन की कुल संरचना 22 डिब्बों की होगी, जिसमें यात्रियों की विभिन्न श्रेणियों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। ट्रेन में 1 एसएलआर, 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर कोच, 6 एसी तृतीय श्रेणी और 4 एसी द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। गााड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04126 बांद्रा टर्मिनस से शाम 05:00 बजे रवाना होकर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 11:15 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। रेल प्रशासन का कहना है कि होली जैसे प्रमुख त्योहार पर इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते आरक्षण कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
https://ift.tt/24I1LcM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply