DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अपर मुख्य सचिव ने की ‘छोटी-काशी गोला कॉरिडोर’ का निरीक्षण:परियोजना को मिशन मोड में तेजी से पूरा करने और पर्यटक सुविधाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को चेतावनी

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग, अमृत अभिजात अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत लखीमपुर खीरी पहुंचे। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अभिजात ने गोला गोकर्णनाथ जाकर विधायक अमन गिरी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ‘छोटी काशी गोला कॉरिडोर’ परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के नक्शों और स्थल पर मौजूदा स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया। अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने परियोजना की वर्तमान प्रगति को समझते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गोला के पर्यटन विकास और छोटी काशी शिव मंदिर कॉरिडोर के कार्य को ‘मिशन मोड’ में तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है और इसे समयबद्ध तरीके से सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। निर्माण कार्य और पर्यटक सुविधाओं का अवलोकन अभिजात ने परियोजना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, सड़क मार्ग, पर्यटक सुविधाओं और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के अधिकारियों को कार्यों में तत्परता और पर्यावरण के अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक चरण की प्रगति की नियमित रिपोर्टिंग की जाए ताकि किसी भी तरह की देरी से बचा जा सके। अधिकारियों की उपस्थिति इस अवसर पर एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, उप निदेशक पर्यटन डॉ. कल्याण सिंह, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन से जीएम राकेश वर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक ऋत्यक मिश्रा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी, आर्किटेक्ट उत्कर्ष शुक्ला और सीओ रमेश कुमार तिवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/6rDsTiY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *