DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत के ख्वाजा नगला में बंदरों का आतंक:स्कूली बच्चे और शिक्षक परेशान, पकड़वाने की मांग

बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के ख्वाजा नगला गांव में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। इससे प्राथमिक विद्यालय-1 के बच्चे और शिक्षक भयभीत हैं। बंदरों के हमले के कारण स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फिरदौस और अन्य शिक्षकों ने बताया कि बंदरों के डर से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बच्चों में भय का माहौल है। शिक्षकों ने किसी बड़े हादसे की आशंका भी जताई है। कई बार बंदरों की अधिक संख्या के कारण शिक्षक और छात्र घंटों तक स्कूल के बाहर खड़े रहने को मजबूर हो जाते हैं। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचते हैं और उनकी मदद से बच्चों व शिक्षकों को स्कूल के अंदर प्रवेश दिलाया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंदर गांव के कई लोगों पर हमला कर चुके हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया है। ग्रामीण भूपेंद्र, सुंदर, सविता और जावेद सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। गांव के लोग, शिक्षक और छात्र-छात्राएं बंदरों के आतंक से परेशान हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द इन्हें पकड़वाने की अपील कर रहे हैं।


https://ift.tt/DoudO0t

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *