DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अल्टो कार पलटी:गाजियाबाद के 2 SI समेत 4 घायल, रेप के आरोपी को बिहार से ला रहे थे

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में गाजियाबाद के दो उप निरीक्षक (SI), बलात्कार का एक आरोपी और कार चालक घायल हो गए। किलोमीटर 97 पर एक अल्टो कार पलट गई। सभी घायलों को पिठला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आरोपी और चालक को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, बिहार के रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी विश्वकांत पुत्र लाल बिहारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज था। गाजियाबाद में तैनात उप निरीक्षक अतुल कुमार और उप निरीक्षक विपिन कुमार उसे गिरफ्तार करने बिहार गए थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद, वे अल्टो कार से उसे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गाजियाबाद ले जा रहे थे। कार चालक वसीम चला रहा था। किलोमीटर 97 पर पहुंचने पर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही PRV 6105 की टीम, जिसमें चालक सुनील कुमार सिंह और वंश कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची। यूपीडा की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से पिठला अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया।

पिठला अस्पताल में इलाज के दौरान बलात्कार के आरोपी विश्वकांत और चालक वसीम की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बल्दीराय थानाध्‍यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है और मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/Mmz5FCZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *