शाहजहांपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अक्षय कदम को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। अक्षय कदम भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल पर हमले के मामले में वांछित था। आरोपी ने 5 फरवरी को महाराष्ट्र में शादी की थी। उसकी शादी के कार्ड और मैरिज लॉन के वीडियो वायरल हुए थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह शादी के बाद भागने की फिराक में था। यह वही इनामी बदमाश है जिसने 19 दिसंबर की रात अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता दिवाकर सिंह के होटल पर हमला किया था। इस हमले में भाजपा नेता समेत चार लोग घायल हुए थे।आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर गाली-गलौज की और देख लेने की धमकी भी दी थी। इस घटना में पुलिस और पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अक्षय कदम अपने दो साथियों के साथ फरार चल रहा था। एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर एक टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी, जिसने उसे दबोच लिया। पुलिस अब 25 हजार के इस इनामी बदमाश को महाराष्ट्र से शाहजहांपुर ला रही है।
https://ift.tt/vNuAdBw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply