DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ठाकुरगंज में संदिग्ध हालात में युवक की मौत:पाइप अंदर पड़ा मिला शव, पास में मिले नशे के इंजेक्शन

लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में मिश्री की बगिया स्थित गूंगे-बहरे स्कूल के पास एक पाइप के अंदर 26 साल के युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक घर से दोस्त के पास जाने की बात कहकर निकाला था। काफी देर वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान सुजीत लोधी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया 6 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे सुजीत ने अपनी मां से गाड़ी की चाबी मांगी थी। उसने बताया कि एक लड़के का अर्जेंट फोन आ रहा है और उसे 2000 की जरूरत है। पैसे लेने के बाद वह घर से निकल गया। इसके कुछ समय बाद ही परिवार को सूचना मिली कि सुजीत की लाश बरामद हुई है। सुजीत अपने चाचा की मिठाई की दुकान पर काम करता था। शव के पास से नशे में इस्तेमाल होने वाली एक सिरिंज भी मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/4bFEakx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *