DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नशे में धुत भतीजे ने की ताऊ की हत्या की:सीतापुर में बाइक जलाने का विरोध करने पर हथौड़ी से किया हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सहरोई सिकटिया गांव में शुक्रवार देर रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नशे में धुत एक युवक ने अपने ही ताऊ पर हथौड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र राधेश्याम शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान उसके भाई ने शराब पीने का विरोध किया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अनूप ने गुस्से में आकर अपनी बाइक गांव के रास्ते पर ही जला दी। बाइक जलते देख उसके ताऊ गंगाराम पुत्र दुलारी मौके पर पहुंचे और अनूप को डांटने लगे। बताया जाता है कि ताऊ की फटकार से अनूप और अधिक उग्र हो गया और पास में रखी हथौड़ी उठाकर गंगाराम के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर तिहार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज इंद्रजीत पुलिस बल के साथ तथा थाना अध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी अनूप कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण शराब के नशे में हुआ पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। सीओ महोली नागेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया गया है आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/hElw2MD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *