DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम को किया भंग:प्रभारी समेत दस पुलिस कर्मियों को भेजा लाइन

बहराइच: जिले में कई आपराधिक घटनाओं का खुलासा न कर पाने के कारण पुलिस अधीक्षक ने स्वाट टीम को भंग कर दिया है। टीम के प्रभारी निरीक्षक सहित दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पयागपुर में हुए जगदेव हत्याकांड सहित कई अन्य मामलों का खुलासा न होने के चलते की गई है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने शनिवार को स्वाट टीम प्रभारी मनोज यादव, उपनिरीक्षक सर्वजीत गुप्ता और राशिद अली खान को लाइन हाजिर किया। इनके साथ मुख्य आरक्षी अजीत चंद्र सिंह और आरक्षी राहुल वाजपेयी, अमित कुमार यादव, अंकुर यादव, विष्णु प्रताप सिंह, संतोष कुमार यादव तथा बजरंगी राय को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है ।


https://ift.tt/pX9JRf5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *