सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की पहचान की। बरामद शव 4 दिन से लापता युवक का है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 3 फरवरी से लापता था युवक मृतक की पहचान थनगांव निवासी 20 वर्षीय मनीष कश्यप पुत्र नरेश कश्यप के रूप में हुई है। मनीष का 3 फरवरी की शाम को एक नव निर्मित पुलिया के पास से अपहरण किये जाने की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। हत्या को छिपाने के लिए शव को रात में तालाब में फेंका गया प्रतीत होता है। मृतक के नाक से रक्तस्राव और शरीर पर चोट के कई निशान भी पाए गए हैं। पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी थानगांव थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
https://ift.tt/Guq1ocB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply